मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से आशा कार्यकर्ता की मौत, अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन जारी
कछवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे एक सड़क हादसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा की आशा कार्यकर्ता लालदेइ पति रामदुलार वर्मा की मौत हो गई यह दुर्घटना चुनाव रोड पर राधे फिलिंग केंद्र से लगभग 100 मीटर आगे पवन उपाध्याय की गिट्टी बालू की दुकान के पास हुई मृतक लाल देवी सुबह 10:00 बजे आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों का लाभ दिलाने के लिए निकली थी