गौरिहार: गोयरा थाना क्षेत्र में केन नदी की मुख्य धारा में अवैध खनन जारी, पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के आरोप
गोयरा थाना क्षेत्र में केन नदी की मुख्य धारा को रोककर अवैध खनन किए जाने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि भारी मशीनों के उपयोग के साथ अधिकारियों की कथित साठगांठ से खनन कार्य लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने शनिवार कि दोपहर 2:30 बजे कहा है कि यह गतिविधियां पर्यावरण, जलीय जीव-जंतुओं और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर खतरा है