परसिया: चांदामेटा की चोरी के पांच आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल,एफआईआर 95 हजार की, माल बरामद हुआ साढे बारह लाख का
चांदामेटा में कोयला खदान के कर्मचारी के घर चोरी का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। आरोपियों को चार दिनों की रिमांड के बाद आज न्यायालय में पेश कर 5:30 बजे जेल भेजा गया। इस मामले में खास बात यह है कि पुलिस ने एफआईआर 95 हजार रुपयों की दर्ज की थी। आरोपियों की पुलिस रिमांड के बाद पुलिस ने 12.5 लाख रुपयों की चोरी का खुलासा किया है।