मेदिनीनगर (डालटनगंज): बरवाडीह में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
लातेहार जिले के बरवाडीह में गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बरवाडीह पुलिस ने उसे एंबुलेंस से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मृतक की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर करीब 12बजे आम लोगों से अपील की है कि य