सबलगढ़: रामपुर कलां गोवरा रोड पर दो बाइक की टक्कर, दो युवक घायल
सबलगढ़ के रामपुर कलां थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवरा रोड स्थित जारौली तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, एक घायल की पहचान कुमेर कुशवाह निवासी काटघर कुल्होली के रूप में हुई है, जबकि दूसरा बाइक सवार अनूप कुशवाह निवासी बेरखेड़ा गांव बताया जा रहा है।