विदिशा पुलिस ने सात दिसंबर को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची को 48 घंटे में खोज निकाला है। बच्ची के साथ चार अन्य बच्चे भी मिले। फोटो न होने के कारण पुलिस ने कपड़ों और हुलिये के आधार पर तलाश की और कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले।मानव तस्करी की धाराओं के तहत अर्जुन पाल, हरिबाई, जितेंद्र पाल और रवि पाल चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं।