पट्टी: पीथापुर गांव में स्पार्किंग से गेहूं की फसल खतरे में, किसानों की मेहनत पर संकट
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव में किसानों के खेतों के बीच लगा 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल खतरे का कारण बन गया है। तार में स्पार्किंग होने से चिंगारियां सीधे गेहूं की फसल पर गिर रही हैं। जिससे कभी भी आग लगने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में इसको लेकर भारी चिंता है। उनका कहना है कि फसल तैयार होने की कगार पर है और ऐसी स्थिति मे