बरेली: ऑनलाइन सट्टे में डूबा मेंथा तेल कारोबारी लापता, गोदाम में मिला सुसाइड नोट, गंगा में कूदने का किया गया जिक्र
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मेंथा तेल कारोबारी गौतम कुमार रहस्यमय हालात में लापता हो गया। गोदाम खुलने पर पुलिस को सुसाइड नोट और डायरी मिली, जिसमें एमसीएक्स सट्टे में भारी नुकसान और रोज 200–250 कॉल से परेशान होने का जिक्र है। नोट में गंगा में कूदकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस डायरी में दर्ज नामों के आधार पर जांच कर रही है।