बेलसंड: मूंग तोड़ने के विवाद में बवाल,जमकर चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल
सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के कोरा हरबंस गांव में मूंग तोड़ने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट और लाठी डंडे चले है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लाठी-डंडों से हमला करते कुछ लोग नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता तनुजा खातून के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।