गोंडा: लोक निर्माण विभाग में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर पर ठेकेदार ने गमले से किया हमला
Gonda, Gonda | Feb 13, 2024 मंगलवार को PWD में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मुकुंद गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है कि ठेकेदार सुमित सिंह निवासी मझारा महादेवा कार्यालय में आये और शासकीय कार्य बाधित करते हुए निविदा प्रकरण में मुझे मारना शुरू कर दिया। ऑफिस में रखे गमले से जानलेवा हमला भी किया। बचाने आये कर्मचारियों के ऊपर भी उग्र हो गये,और जान से मारने की धमकी दिए है।