गोंडा: सोमवार को आधी रात के बाद दाहुक पुरवा निवासी एक व्यक्ति की फूस की झोपड़ी में लगी आग से सब कुछ हुआ राख भाग कर बचाई जान
Gonda, Gonda | Feb 13, 2024 धानेपुर थाना क्षेत्र पूरे तेंदुआ गांव के मजरे दाहुकपुरवा के रहने वाले बुधराम के फूस के झोपड़ी में सोमवार की आधी रात के बाद अचानक आग लग गयी। जिससे सब कुछ जलकर खाक हो गया। बुधराम के परिवार ने भाग कर जान बचाई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी और गांव के लोग दौड़कर आये और फिर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तबतक सब कुछ जलकर राख हो गया। परिवार को रहने की जगह नहीं है।