गोंडा: गन्ना क्रय केंद्र बंशीपुरवा सी पर तौल न होने से परेशान किसानों ने नारेबाजी करते हुए किया हंगामा
Gonda, Gonda | Feb 13, 2024 धानेपुर थाना क्षेत्र के बंशीपुरवा सी गन्ना क्रय केंद्र पर दतौली चीनी मिल की ओर से खरीद की जाती रही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से गन्ना तौल न होने से किसानों ने केंद्र पर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया और तौल शुरू कराये जाने की मांग की है। चीनी मिल के उप गन्ना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अचानक लेबरों के चले जाने से समस्या आई है। व्यवस्था कराई जा रही है।