तरहसी: अमवा खुर्द विद्यालय में आंधी से जलमीनार गिरी, बच्चों के लिए गहराया प्यास का संकट
प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अमवा खुर्द में इन दिनों एक अनकही पीड़ा की कहानी हवा में तैर रही है। जहां कभी बच्चों की किलकारियों के बीच पानी की ठंडी बूंदें सुकून देती थीं, वहीं अब प्यास और परेशानी ने अपने कदम जमा लिए हैं। बीते दिनों आई तेज आंधी-तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि विद्यालय का जलमीनार ही धराशायी हो गया। इसके साथ ही उसमें लगा सोलर सिस्टम भी क्षतिग्रस्त