बहराइच: बहराइच जिले में नो पार्किंग और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर की गई सख्त कार्रवाई
बहराइच में परिवहन विभाग ने यातायात अव्यवस्था और जाम की समस्या को देखते हुए सख्त रुख अपनाया है। एआरटीओ ओपी सिंह और यात्री कर अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें नो पार्किंग जोन और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।