बहराइच: चहलारी घाट के सड़क हादसे में बालिका की मौत, शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है
बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट के पास भुसैलीपुरवा निवासी अंशू को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को बताया कि केस दर्ज कर, जांच की जा रही है। वही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।