बहराइच: नगर पालिका सहित जनपद में एसआईआर सुनवाई स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण, एसआईआर के संबंध में दी विस्तृत जानकारी
अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अनमैप्ड मतदाताओं को जारी की गई नोटिस की सुनवाई के लिए विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र-286 बहराइच के 2 सुनवाई स्थलों तहसील सदर बहराइच एवं नगर पालिका परिषद बहराइच का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया।