बक्सर: पारिवारिक विवाद में देवर ने भाभी पर चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Buxar, Buxar | Feb 14, 2026 औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरुना गांव में पारिवारिक विवाद में एक देवर ने अपनी भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को रात 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार बरुना गांव निवासी रामप्रवेश चौहान के भाई अपनी भतीजी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। तभी फूला देवी ने विरोध किया।