बेगूसराय: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- पार्टी तोड़ो यात्रा चल रही
राहुल गांधी की पार्टी तोड़ो यात्रा चल रही है, इंडी गठबंधन तोड़ो यात्रा चल रही है, वह कहीं जाकर क्या करेंगे. जितना दूर से चले हैं सर्वे कर लीजिए कहीं कोई इनकी पहचान है क्या.असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने तो कहा है कि राहुल गांधी के लिए रूम बना हुआ है, मजा ले रहे हैं. अपने जैसे चेहरे को गाड़ी पर बैठा लेते हैं.