बेगूसराय: कुंभी गांव एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा घर में अकेली थी, इसी दौरान उसने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।