महाराजगंज: बछरावां में संजय नगर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल, एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
1 मई शुक्रवार शाम 5 बजे दो मोटरसाइकिलों की सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों व्यक्ति गिरकर घायल हो गए। दोनों बाइक सवारों को निजी वाहन से ही आसपास के लोगों ने बछरावां अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया है। जिसमें न्यू पटेल नगर निवासी मुकेश पुत्र गया प्रसाद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।