बांका: जन सुराज के दो नेताओं ने जदयू का दामन थामा, जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत
Banka, Banka | Nov 7, 2025 बांका जिला जन सुराज के दो नेता मंचन पासवान और मुकेश कुमार ने जन सुराज से इस्तीफा देकर शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 1:00 बजे जदयू का दामन थाम लिया। जहां जिला जदयू अध्यक्ष अमरेंद्र पटेल उपाध्यक्ष राजीव रंजन प्रखंड जदयू अध्यक्ष बीएल गांधी ने दोनों नेताओं को जदयू की सदस्यता कार्यालय में ग्रहण कराकर फूल माला पहनकर स्वागत किया। इसके बाद बीएल गांधी प्रसन्न हो गए।