टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत हैदरपुर गांव के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम केशव बताया गया है। परिजनों के अनुसार केशव बाइक से मैनवार गांव से अपने गांव आ रहा था,रास्ते में हैदरपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया।