गुरारू: गुरारू में पांच स्थानों पर बुद्ध की प्रतिमाओं का अनावरण, शांति और अहिंसा का दिया संदेश
Guraru, Gaya | Jun 28, 2026 प्रखंड क्षेत्र के पांच अलग-अलग स्थानों—पलांकी सखी, कामेश्वर नगर, बथानी, बथानी टोला एवं इस्माईलपुर मोड़ पर रविवार को गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर थाईलैंड एवं अमेरिका से आए अतिथियों ने प्रतिमाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विश्वगुरु तथागत गौतम बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा के संदेश को बताया।