भोगांव: दौदापुर में गमा देवी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन, आचार्य सिंधु कुमार द्विवेदी ने दिए विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन
भोगांव क्षेत्र में ग्राम दौदापुर स्थित गमा देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन आचार्य पंडित सिंधु कुमार द्विवेदी (मृदुलजी) ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिए। यह आयोजन ग्राम समाज के सहयोग से हो रहा है।