रामगढ़: पिपरोली में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने पैदल खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर, 55 वर्षीय बाबूलाल की मौत
Ramgarh, Alwar | Jun 13, 2026 अलवर-दिल्ली हाईवे पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोली गांव बस स्टैंड के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान पिपरोली निवासी बाबूलाल जाटव के रूप में हुई है।