कासगंज: सोरों कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद
सोरों कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम मोरसिंह पुत्र खूबेलाल है। आरोपी सोरों के गांव मानपुर नगरिया का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।