खींवसर: खींवसर उपखंड के नागड़ी गांव में पिता व बेटी के साथ लाठियों से की मारपीट, खींवसर थाने में मामला हुआ दर्ज
लाठियों से मारपीट करने के संबंध मे खींवसर थाने मे मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार नागड़ी निवासी ओमदास पुत्र जंवरीदास साद ने रिपोर्ट देकर बताया कि सुबह 9 बजे वो अपने घर के आगे खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही तेजदास पुत्र घेवरदास व राजूदास पुत्र तेजदास हाथों मे लाठियां लेकर आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच बचाव करने आई उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की।