खींवसर: गोगेलाव जीएसएस पर रख रखाव कार्य के चलते शनिवार को 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, खींवसर उपखंड के गांवों में भी होगी कटौती
नागौर के गोगेलाव जीएसएस पर रख-रखाव कार्य होने के शनिवार को 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 से 3 बजे तक बंद रहेगी। जिसमें खींवसर उपखंड के गांव गुढाभगवानदास व भूंडेल से जुड़े सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति भी बाधित होगी।