खींवसर: खींवसर क्षेत्र में दो भाइयों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला पांचौड़ी थाने में हुआ दर्ज
खींवसर उपखंड क्षेत्र मे राह चलते रास्ता रोककर मारपीट करने के संबंध मे शुक्रवार को पांचौड़ी थाने मे मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार सोननगर निवासी मदनसिंह पुत्र खूमसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार को उनके भाई मनोहर सिंह व महावीर सिंह ने उनका राह चलते रास्ता रोकते हुए गाली-गलौज की और इसके बाद उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।