सीकरी: सीकरी पुलिस ने बासबुर्जा के पास साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी सेकुल खान को किया गिरफ्तार
पुलिस रोजाना साइबर ठगो के खिलाफ धड़पकड़ कार्यवाही कर रही है,जिसके बावजूद आरपी बाज नहीं आ रहे ह।सीकरी थानाधिकारी मुकेश चैची ने जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर गांव बासबुर्जा के पास से साइबर ठगी के आरोप में वांछित आरोपी सेकुल खान को गिरफ्तार किया।पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।