बिहार: बड़ी दरगाह स्थित ईदगाह में ईद पर्व के मौके पर नमाज़ अदा करने हजारों की संख्या में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग
Bihar, Nalanda | Apr 11, 2024 ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग हजारों की संख्या में बिहारशरीफ के बड़ी दरगाह स्थित ईदगाह में नमाज़ अदा करने पहुंचे। बड़ी दरगाह के गद्दीनशी पीर साहेब ने बताया कि ईद खुशियों का पर्व है। इस पर्व को मनाने के पूर्व एक माह तक रोजा रखा जाता है और चांद दिखाई देने के बाद ईद मनाई जाती है।