बिहार: ईद का चांद देखने के बाद 30 दिनों का रमज़ान हुआ खत्म ,आलमगंज में खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ ,सुरक्षा का है पुख्ता इंतजाम
Bihar, Nalanda | Apr 10, 2024 ईद का चांद दिखाई देने के बाद 30 दिनों का रमजान की समाप्ति हो गई। चांद देखने के बाद बिहारशरीफ के आलम गंज में चहल पहल बढ़ गई और लोग खरीदारी में जुट गए है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना हो, बाजार में काफी संखिया में पुलिस बल की तैनाती की गई है। गुरुवार को ईद गाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी।