बिहार: धनेश्वर घाट स्थित निर्माणाधीन ई लाइब्रेरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,जल्द कार्य पूरा करने का दिया निर्देश
Bihar, Nalanda | Apr 11, 2024 जिलाधिकारी के द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नगर निगम क्षेत्र धनेश्वर घाट स्थित बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तत्वाधान में निर्माणाधीन ई लाइब्रेरी बिल्डिंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया । 8 .10 करोड रुपए की लागत से सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ईलाइब्रेरी बिल्डिंग का निर्माण बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।