बिहार: ईद पर्व के मौके पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिलाधिकारी और एसपी ने बिहारशरीफ शहर में किया फ़्लैग मार्च
Bihar, Nalanda | Apr 11, 2024 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से बिहारशरीफ के मुख्य बाजार क्षेत्रों में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया । जिलेभर में ईद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भरावपर से होते हुए नगर में फ़्लैग मार्च किया।