मुरैना नगर: विजयपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस ने मर्ग कायम किया
विजयपुर थाना क्षेत्र के विजयपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के सीने में गोली लग गई जिसके बाद उसको जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मुरैना जिला अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया गया और उसके शव को ले जाकर पीएम हाउस में रखवा दिया गया है ।जहां सोमवार को मृत युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया ।