महोली: नेरी धर्म कांटा के पास बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहे बाइक सवार लोगों को ट्रक ने कुचला, भाई-बहन की मौत, पत्नी घायल
जनपद के महोली इलाके में नेरी धर्म कांटे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बाइक पर सवार होकर बालाजी मंदिर दर्शन करने जा रहे लोगों को कुचल दिया हादसे में पिसावां क्षेत्र निवासी भाई बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।