गोला: सिधुआपार पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक वाहन लेकर मौके से फरार
Gola, Gorakhpur | May 30, 2026 बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गगहा थाना क्षेत्र के कलानी उर्फ टड़वा निवासी जय सिंह अपनी बाइक से पटना गांव स्थित बेटी के घर जा रहे थे। शाम करीब सात बजे सिधुआपार स्थित पांडेय पेट्रोल पंप के सामने बड़हलगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।