डुमरांव: बदलो बिहार महाजुटान को लेकर माले कार्यकर्ता डुमरांव में लोगों से मिले, पटना चलने की अपील की
Dumraon, Buxar | Feb 25, 2025 बदलो बिहार महाजुटान को लेकर राज्य के राजनीतिक माहौल में हलचल तेज हो गई है। इस अभियान के तहत माले के जिला सचिव नवीन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डुमरांव प्रखंड के विभिन्न वार्डों में लोगों को शामिल होने के आह्वान के साथ मंगलवार की दोपहर एक बजे मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनता से पटना चलने का आह्वान किया है।