अजयगढ़: खोरा-धरमपुर को मिली ऊर्जा सौगात, ₹3.68 करोड़ के नए सब स्टेशन से लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या होगी दूर
Ajaigarh, Panna | Apr 27, 2026 पन्ना विधानसभा के खोरा-धरमपुर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पन्ना विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों से 368.21 लाख रुपये की लागत से नए विद्युत सब स्टेशन के निर्माण को मंजूरी मिली है। लंबे समय से क्षेत्र के किसान लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग और सिंचाई के समय पर्याप्त बिजली न मिलने से परेशान थे।