खंडवा: खंडवा में ट्यूब को लेकर विवाद, चार युवकों ने एक व्यक्ति को लात-घूंसे और बेल्ट से पीटा, रुपये भी लूटे
मध्य प्रदेश के खंडवा में सिंगाजी महाराज के दर्शन करने गए एक युवक के साथ चार से पांच युवकों ने मिलकर मारपीट की। पीड़ित युवक का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह पुलिस चौकी बीड़ पहुंचा तो वहां पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया और उसके साथ गाली-गलौज कर चौकी से भगा दिया। यह जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।