घोड़ाडोंगरी: बेलोंड घाट में दर्दनाक हादसा: बारात से भरी बोलेरो पलटी, एक की मौत, आठ बाराती गंभीर
सारणी क्षेत्र में बधुवार दोपहर 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, मुलताई तहसील के चर्खड़ गांव से बगडोना जा रही बारात का बोलेरो वाहन बेलोंड घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब वाहन घाट उतरते वक्त अचानक नियंत्रण खो बैठा और फिसलते हुए पेड़ से टकराकर पलट गया।