जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के देवघरा गांव में एक युवक और उसकी मां को गांव के ही युवक ने मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया जिसके बाद घायल मां बेटे को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। इस संबंध में युवक की मां सुमन देवी ने सोमवार शाम करीब 5 बजे बताई कि मेरे बेटा गांव के कुछ युवकों के साथ गांव में पार्टी करने गया जहां यह घटना घटी।