रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Rampur, Rampur | Jun 15, 2025 रविवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नियामतनगर निवासी राजू अपनी पत्नी और बच्ची को मोटरसाइकिल पर दवाई दिलाने जा रहे थे। 14 जून को शाम 6 बजे के आसपास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्ची घायल है। रविवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।