गावां प्रखंड अंतर्गत चरकी में चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को ले गांव के युवाओं के द्वारा छठ घाट व सड़कों को साफ सफाई किया गया। इस दौरान छोटू कुमार, धीरज कुमार, विकास कुमार चन्द्रवंशी, सुरेंद्र राय, केशो राय, अजित राय, महेश राय, प्रवीण कुमार, विकास पंडित, बजरंगी राय समेत कई युवक साफ सफाई करने में जुटे हुए थे।