बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में शराब की दुकान के सामने पलंग डालकर बैठी महिलाएं, शराब की दुकान बंद करने की मांग
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब 20 से 30 महिलाएं शराब की दुकान के सामने पलंग डालकर धरने पर बैठ गई। महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान संजय नगर में अलाउड की गई थी लेकिन फर्जी तरीके से दुकान लक्ष्मी नगर में चलाई जा रही है जिसका वह विरोध कर रही है। सड़क पर जाम लगता है निकलने में दिक्कत होती है।