हाथरस: बिजली घर के पास तेज गति ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से किया गया जिला हाथरस रेफर
सासनी क्षेत्र के बिजली घर के पास बुधवार 12:30 बजे लगभग तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप घायल हो गई जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला हाथरस के लिए रेफर किया जिनका उपचार जारी है दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है जानकारी अनुसार दोनों गमी में जा रहे थे