फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टिलिया ग्वालटोली में 19 वर्षीय युवती का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शनिवार शाम करीब 4 बजे हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान रामवीर की पुत्री नैना उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी मिलने पर परिवार