धार: धार में 22वीं सब-जूनियर एवं सीनियर इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, एसपी व जिला पंचायत सीईओ रहे मौजूद
धार जिला तीरंदाजी संघ के तत्वाधान में 08 से 09 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाली 22वीं सब-जूनियर एवं सीनियर इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल प्रशिक्षण केंद्र धार में किया गया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी (IAS) उपस्थित रहे।