धार: रेलवे कार्य से सुनारखेड़ी फाटे पर मार्ग बंद, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
धार में रेलवे के कार्य से इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर सुनारखेड़ी फाटे पर एक मार्ग चालू रखकर बाकी मार्ग बंद कर दिए। इससे आए दिन हादसे हो रहे। ऐसे में ग्रामीण आक्रोशित हो गए ओर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण आशीष रघुवंशी ने कहा कि इस समस्या का निराकरण नही होता है आसपास के ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन करेंगे।