धार: धार में 11 दिसंबर से प्रसिद्ध उर्स की शुरुआत, उर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
धार में हजरत मौलाना कमालुद्दीन चिश्ती का सालाना उर्स इस वर्ष 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मनाया जाएगा। उर्स में व्यापारिक मेला 28 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। उर्स में देश की कई मशहूर कव्वाल पार्टी बाबा की शान अपने कलाम पेश करेंगी।